Former Chief Minister Digvijay Singh said- Nehru Gandhi family has handed over its property to the country since 1930 till today, they have not acquired any property for their own selfish ends
भोपाल ! देश में नेहरू गांधी परिवार एक ऐसा परिवार है जिसने 1930 से लेकर आज तक अपनी संपत्ति देश को ही सौंपी है। कभी खुद के लिए कोई स्वार्थ सिद्धि से कोई संपत्ति उन्होंने अपने लिए अर्जित नहीं की है, कोई भ्रष्टाचार का आरोप उन पर आज तक नहीं लगा है।
भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस मिलकर ईडी, आईटी और सीबीआई को एक राजनीतिक हथियार के रूप में दुरुपयोग कर रहे हैं, हम इसकी निंदा करते हैं।
नेशनल हेराल्ड के केस में एक पैसा भी नेहरू गांधी परिवार ने अपने ऊपर खर्च नहीं किया है 1₹ भी उन्होंने अपने काम में उपयोग नहीं किया है। शुद्ध रूप से यह प्रिवेंशन ऑफ़ मनी लॉन्डिरिंग एक्ट का केस बनता ही नहीं है।
ईडी, आईटी, सीबीआई कितना ही इसमें जांच कर लें, नेशनल हेराल्ड के केस में किसी भी खाते से चाहे पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर आज तक किसी भी नेहरू गांधी परिवार ने निजी तौर पर 1₹, एक पैसे का भी इसका उपयोग नहीं किया है। इसलिए जो कुछ आज किया गया है उसकी हम घोर निंदा करते हैं।
देश भर के और विशेष कर मध्य प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं से मेरी प्रार्थना है कि आज दोपहर 2 बजे आईडी दफ्तर पर जाकर अपना शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें। अगर नहीं पहुंच पा रहे हैं तो वीडियो को शेयर करिए और अपना विरोध दर्ज करिए।
दिग्विजय सिंह
राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश।