जोश और प्रतिभा का संगम, मंजरी और अनामिका ने लहराया परचम वक्तत्वकला में मंजरी शर्मा, वाद-विवाद में अनामिका शर्मा रहीं प्रथम

0
10

शिवपुरी। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस) में सत्र 2025-26 का जिला स्तरीय महाविद्यालयीन युवा उत्सव उत्साह और उमंग के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विवेकानंद सभागार में प्राचार्य प्रो. पवन कुमार श्रीवास्तव एवं अतिथियों शैलजा लवांगीकर, सुनील व्यास और रंजीत गुप्ता ने माँ सरस्वती और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।
युवा उत्सव के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वक्तत्वकला प्रतियोगिता में मंजरी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष से अनामिका शर्मा और विपक्ष से मंजरी शर्मा ने बाजी मारी।
रंगोली प्रतियोगिता में करैरा महाविद्यालय की शिवानी झा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं क्विज प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय दिनारा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में करेरा की अश्विनी जाटव विजेता बनीं। इन प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन करने वाले निर्णायक मंडल में शैलजा लवांगीकर, सुनील व्यास, रंजीत गुप्ता, वंदना शिवहरे, ज्योति गुप्ता, डेविड शर्मा, काजल जैन एवं आकृति जायसवाल शामिल रहीं। कार्यक्रम के सफल संचालन में प्राचार्य प्रो. श्रीवास्तव सहित प्रो. जी.पी. शर्मा, प्रो. ममता रानी, प्रो. दिग्विजयसिंह सिकरवार, प्रो. शालिनी राय, प्रो. जे.पी. श्रीवास्तव, प्रो. प्रमोद चिड़ार, प्रो. जितेन्द्र तोमर, प्रो. महेश प्रसाद, प्रो. अनुराधा सिंह, प्रो. नैंसी मौर्य, प्रो. रामजीदास राठौर, प्रो. शुभा वार्ष्णेय और प्रो. रश्मि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन पर आभार व्यक्त करते हुए प्रो. पल्लवी ने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि युवा ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति हैं, और यह उत्सव उनकी रचनात्मक ऊर्जा का सुंदर प्रतीक है