गोहद। तहसील के ग्राम गुहीशर में पदस्थ डॉ. धर्मवीर दिनकर को पिछले दिनों बीमारी के कारण ग्वालियर से गंभीर हालत में दिल्ली रैफर किया गया था। जहां बुधवार शाम के समय इलाज के दौरान डॉ धर्मवीर दिनकर ने जीवन की अंतिम सांस ली। इसकी सूचना जैसे ही लोगों को लगी तो गौहद विधानसभा में शौक की लहर दौड़ गई। डॉ धर्मवीर दिनकर ने गोहद विधानसभा में प्रत्येक गांव में विशेष पहचान बनाई थी।वहीं कांग्रेस पार्टी में रहकर गोहद विधानसभा से विधायकी की दावेदारी की लेकिन टिकिट न मिलने से चुनाव नहीं लड सके। लॉकडाउन के दौरान मुरार में स्वयं का अस्पताल खोलकर ऐसे समय में जब अस्पतालों में जगह नहीं मिल रही थी उस समय दो बैड आईसीयू वार्ड में गोहद वासियों के लिए हमेशा रिक्त रखे और मुफ्त इलाज देकर मरीजों की सेवा की। वहीं लोक डाउन के पश्चात ऐचाया रोड पर एक अस्पताल खोला जिसमें की जांच निशुल्क एवं निशुल्क इलाज की व्यवस्था की गई। जहां लोग आपदा में अवसर ढूंढ रहे थे वहां डॉक्टर दिनकर गरीबों को मुफ्त इलाज दे रहे थे। उनकी यह पहल मानवता की सच्ची मिसाल थी। इसमें उनकी बहिन भाई एवं बहनोई सहित सभी का सहयोग मिल रहा था। गोहद विधानसभा से उनका बेहद जुड़ाव था। डॉ दिनकर सरल स्वभाव, ऊर्जावान व्यक्तित्व और जनसेवा की भावना से ओतप्रोत राजनीति की अगली पीढ़ी के एक संवेदनशील नेता की झलक दिखाई देती थी। सूचना लगते ही कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है।
मध्य प्रदेश
गुना में कुनो उद्गम स्थल कंजा पर सिंधिया ने कार्यकर्ताओं के साथ की ‘टिफिन...
Scindia held a ‘tiffin meeting’ with party workers at Kanja—the source of the Kuno River—in Guna, and engaged in a cordial dialogue.
जनता ने रखी सड़क की मांग, सिंधिया ने मंच से ही कर दिया 3...
The public demanded a road, Scindia announced Rs 3 crore from the stage itself.
गुलाबगंज से कैंट...
स्मृति शेष: श्रीनिवास तिवारी ,एक आम आदमी का जननायक बन जाना..!
स्मृति शेष: श्रीनिवास तिवारीएक आम आदमी काजननायक बन जाना..!-जयराम शुक्ल
श्रीनिवास तिवारी रीवा से लेकर भोपाल दिल्ली तक यथार्थ...
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप, उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य संचालनालय के आदेश के...
Allegations of fraud in the Ayushman Yojana scheme, despite orders from the Deputy Chief Minister and the Health Directorate, no action has...
नौकरशाही में सिंघम बनने वाले अधिकारियों को किया जाता है साइडलाइन, ईमानदारी की कोई...
Officers who become Singham in bureaucracy are sidelined, honesty has no value: Retired IAS Niaz Khan
भोपाल। मध्यप्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी नियाज़ खान...






























