शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने पिछोर थाने में पदस्थ एएसआई अरविन्द यादव का अमर्यादित एवं संदिग्ध आचरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। ज्ञात हो कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एसआई अरविन्द यादव एक व्यक्ति से बातचीत के दौरान गाली-गलौच और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते दिखे। वीडियो में उन्हें एक शिकायती आवेदन में लिपटी नकद राशि लेते और उसे अपने पर्स में रखते हुए भी देखा गया। हालांकि वीडियो में यह स्पष्ट नहीं है कि पैसे किसने दिए और किस संदर्भ में दिए गए, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर रिश्वत के रूप में वायरल हुआ। इससे पुलिस विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा। एसपी ने वीडियो का अवलोकन कर इसे सेवा नियमों के प्रथम दृष्टया उल्लंघन और संदिग्ध आचरण मानते हुए निलंबन का आदेश जारी किया। निलंबन की अवधि में अरविन्द यादव का मुख्यालय रक्षित केन्द्र शिवपुरी रहेगा। उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता मिलेगा। रक्षित निरीक्षक पुलिस लाइन को निर्देश दिए गए हैं कि वे तीन दिवस के भीतर मामले की प्रारंभिक जांच पूरी कर रिपोर्ट और साक्ष्य प्रस्तुत करें। आदेश की प्रति संबंधितों को सौंपने और पावती प्राप्त कर कार्यालय में जमा करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
मध्य प्रदेश
गुना में कुनो उद्गम स्थल कंजा पर सिंधिया ने कार्यकर्ताओं के साथ की ‘टिफिन...
Scindia held a ‘tiffin meeting’ with party workers at Kanja—the source of the Kuno River—in Guna, and engaged in a cordial dialogue.
जनता ने रखी सड़क की मांग, सिंधिया ने मंच से ही कर दिया 3...
The public demanded a road, Scindia announced Rs 3 crore from the stage itself.
गुलाबगंज से कैंट...
स्मृति शेष: श्रीनिवास तिवारी ,एक आम आदमी का जननायक बन जाना..!
स्मृति शेष: श्रीनिवास तिवारीएक आम आदमी काजननायक बन जाना..!-जयराम शुक्ल
श्रीनिवास तिवारी रीवा से लेकर भोपाल दिल्ली तक यथार्थ...
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप, उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य संचालनालय के आदेश के...
Allegations of fraud in the Ayushman Yojana scheme, despite orders from the Deputy Chief Minister and the Health Directorate, no action has...
नौकरशाही में सिंघम बनने वाले अधिकारियों को किया जाता है साइडलाइन, ईमानदारी की कोई...
Officers who become Singham in bureaucracy are sidelined, honesty has no value: Retired IAS Niaz Khan
भोपाल। मध्यप्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी नियाज़ खान...



























