Intern doctors and students from across the state submitted a memorandum to the Chief Minister, AYUSH Minister, District Magistrate and other officials demanding increase in AYUSH intern stipend.
प्रदेशभर के आयुष प्रशिक्षु चिकित्सकों (इंटर्नस ) एवं छात्रों ने स्टाइपेंड में वृद्धि की मांग को लेकर जिला कलेक्टर महोदय को संयुक्त ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वर्तमान में दिए जा रहे ₹9,383 प्रतिमाह स्टाइपेंड को MBBS इंटर्न के समकक्ष किए जाने की मांग रखी गई।
ज्ञापन में कहा गया कि आयुष इंटर्न शासकीय एवं संबद्ध चिकित्सालयों में 24×7 आपातकालीन सेवाओं, ओपीडी , आइपीडी , लेबर रूम, आइसीयू एवं ओटी सहित विभिन्न चिकित्सा सेवाओं में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। इसके बावजूद वर्तमान स्टाइपेंड अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम है।
छात्रों ने अपने ज्ञापन में एनसीईएसएम के फरवरी 2022 के राजपत्र विनियम का हवाला देते हुए स्टाइपेंड में समानता एवं संशोधन की मांग की। ज्ञापन में तेलंगाना, बिहार, दिल्ली एवं राजस्थान सहित अन्य राज्यों में दिए जा रहे स्टाइपेंड का उल्लेख करते हुए मध्य प्रदेश में भी आयुष इंटर्न के लिए समान एवं न्यायसंगत मानदेय निर्धारित करने की मांग की गई।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से आयूष इंटर्न का स्टाइपेंड तत्काल प्रभाव से एमबीबीएस इंटर्न के समकक्ष करने तथा संशोधित आदेश को वर्तमान बैच 2020 के इंटर्न के प्रथम दिवस से एवं आगामी बैचों पर लागू करने की मांग रखी गई।
ज्ञापन के माध्यम से छात्रों ने शासन से निर्धारित समयावधि में सकारात्मक निर्णय लेने का अनुरोध किया। साथ ही ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में 30 सितंबर 2026 से प्रदेश के आयुष छात्रों एवं चिकित्सकों द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किए जाने की सूचना दी गई है। छात्रों की मांग को लेकर पंडित खुशीलाल आयुर्वेद महाविद्यालय में संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आश्वासन दिया कि जल्द ही छात्रों की मांग सुनी जाएगी । परन्तु छात्र 21500 रु के लिखित आदेश की मांग कर रहे हैं ।
नीमा छात्र अध्यक्ष डॉ हरेन्द्र सिंह भदौरिया – प्रदेश के आयुष छात्रों की मांग न्यायसंगत है। स्टाइपेंड में जिस प्रकार की विसंगति है उसे सरकार को बिना किसी प्रकार का विलंब किये छात्राें की मांग स्वीकार करना चाहिए । स्टाइपेंड एलोपैथ के समकक्ष करना चाहिए





























