डॉ. हितेश बाजपेयी का राहुल गांधी पर तंज—‘जिसकी खुद की बारात नहीं निकली, वह हुड़दंगियों को शिव-बारात बता रहा है’

0
77

Dr. Hitesh Bajpai’s jibe at Rahul Gandhi: “The man who never had a wedding procession of his own is describing hooligans as Lord Shiva’s procession.”

  • ‘गजब की बुद्धि है भाई!’ लिखकर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साधा निशाना

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आंदोलन को ‘शिवजी की बारात’ बताने वाले बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की ओर से कांग्रेस पर लगातार निशाना साधा जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा नेता डॉ. हितेश बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर तंज कसा है।

डॉ. हितेश बाजपेयी की पोस्ट में लिखा है, “जिसकी खुद की बारात नहीं निकली, वो अपने हुड़दंगियों को ‘शिव-बारात’ बता रहा है! गजब बेल बुद्धि है भाई!” इस टिप्पणी के जरिए उन्होंने राहुल गांधी के बयान और कांग्रेस के आंदोलन पर कटाक्ष किया।

दरअसल, 12 अक्टूबर को राहुल गांधी ने चुनावी प्रक्रिया और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्षी दलों के आंदोलन को ‘शिवजी की बारात’ बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की थी। इसके बाद भाजपा नेताओं ने इस बयान पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेस को घेरा।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए आंदोलन को ‘शिवजी की बारात’ के बजाय ‘हुड़दंगियों की जमात’ बताया था। इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

राजनीतिक बयानबाजी के बीच धार्मिक प्रतीकों के इस्तेमाल और विरोध-प्रदर्शन की भाषा को लेकर भी बहस छिड़ गई है। फिलहाल, ‘शिवजी की बारात’ वाला बयान राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का नया केंद्र बन गया है।