37 दिन में राष्ट्रीय जिम्मेदारी तक पहुँचे आशीष अग्रवाल, MP से दिल्ली तक बढ़ा कद

0
66

Ashish Agarwal rose to a national-level responsibility in just 37 days; his stature grew from Madhya Pradesh to Delhi.

  • मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया प्रबंधन से राष्ट्रीय टीम की कमान तक का सफर, आशीष ऊषा अग्रवाल बने राष्ट्रीय मीडिया संयोजक

अभय मेल के लिए शिवकुमार बरुआ की विशेष रिपोर्ट
भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया विभाग में अपनी सक्रिय भूमिका से पहचान बनाने वाले आशीष ऊषा अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें राष्ट्रीय मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। खास बात यह है कि राष्ट्रीय टीम में सह-संयोजक की जिम्मेदारी मिलने के महज 37 दिन बाद उन्हें राष्ट्रीय मीडिया विभाग की कमान सौंपी गई है।

ग्वालियर से भाजपा संगठन में सक्रिय राजनीति की शुरुआत करने वाले आशीष अग्रवाल ने बैंकिंग क्षेत्र में अपने करियर के बाद वर्ष 2010 में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका शुरू की। इसके बाद उन्होंने प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट, प्रदेश प्रवक्ता और प्रदेश मीडिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं।

मीडिया प्रबंधन में बनाई अलग पहचान

आशीष अग्रवाल की पहचान भाजपा के मीडिया प्रबंधन में सक्रिय और संगठनात्मक समन्वय के लिए रही है। प्रदेश स्तर पर मीडिया से जुड़े दायित्वों के दौरान उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों, प्रेस कॉन्फ्रेंस, टीवी डिबेट और मीडिया संवाद के बीच समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनकी कार्यशैली में तथ्यों, आंकड़ों और त्वरित मीडिया रिस्पॉन्स पर विशेष जोर रहा है। यही अनुभव अब राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के मीडिया तंत्र में काम आएगा।

MBA के साथ बैंकिंग का अनुभव, फिर राजनीति में सक्रिय सफर

आशीष ऊषा अग्रवाल ने Great Lakes Institute of Management, Chennai से MBA, जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर से MA और B.Com की शिक्षा प्राप्त की है। वर्ष 2003 से 2010 तक उन्होंने ICICI बैंक एवं समूह में विभिन्न पदों पर कार्य किया। इसके बाद वे भाजपा की राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों से सक्रिय रूप से जुड़ गए।

मध्यप्रदेश से दिल्ली तक बढ़ी जिम्मेदारी

प्रदेश भाजपा में लंबे समय तक मीडिया की जिम्मेदारियां संभालने के बाद अगस्त 2026 में उन्हें राष्ट्रीय मीडिया टीम में सह-संयोजक बनाया गया था। अब 37 दिन के भीतर राष्ट्रीय मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी मिलना उनके संगठनात्मक सफर का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

राष्ट्रीय मीडिया संयोजक के रूप में अब उनका दायरा मध्यप्रदेश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संवाद और समन्वय से जुड़े दायित्वों तक विस्तृत होगा।

ग्वालियर से शुरू हुआ संगठनात्मक सफर अब दिल्ली के राष्ट्रीय मंच तक पहुंच चुका है—और आशीष ऊषा अग्रवाल के लिए यह जिम्मेदारी उनके राजनीतिक जीवन की एक नई बड़ी पारी की शुरुआत है।