जनता ने रखी सड़क की मांग, सिंधिया ने मंच से ही कर दिया 3 करोड़ का ऐलान

0
41

The public demanded a road, Scindia announced Rs 3 crore from the stage itself.

  • गुलाबगंज से कैंट चौराहे तक बनेगी सड़क, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की 3 करोड़ की घोषणा
  • कलेक्टर को एस्टीमेट और टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश, बरसात के बाद शुरू होगा निर्माण

गुना। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज गुना में जनता की मांग पर बड़ी घोषणा की। गुना में क्षेत्रवासियों द्वारा सड़क निर्माण की मांग रखे जाने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मंच से ही गुलाबगंज-कैंट चौराहा सड़क के लिए 3 करोड़ रुपये की राशि घोषणा कर दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से प्राप्त 15 करोड़ रुपये की विशेष निधि में से इस सड़क को पहली प्राथमिकता देते हुए 3 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे।

जनता की मांग पर मौके से ही लिया निर्णय
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि विधायक पन्नालाल शाक्य और उन्होंने स्वयं भी इस सड़क की आवश्यकता को गंभीरता से लिया है। क्षेत्र की जनता की मांग को देखते हुए 15 करोड़ रुपये की विशेष निधि में से 3 करोड़ रुपये इस सड़क के लिए स्वीकृत किए जा रहे हैं। इस घोषणा के साथ सड़क निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।

केंद्रीय मंत्री ने जिला कलेक्टर को सड़क का एस्टीमेट शीघ्र तैयार कराने और टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि बरसात के बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा और इसे जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
गुलाबगंज से कैंट चौराहे तक सड़क बनने से क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों को बेहतर आवागमन और सुगम कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी।