Defeating disability, Shyam Chakva will now show his strength on the international field.
- 6 से 11 अक्टूबर तक होगा आयोजन, चेन्नई चार्जस की ओर से ऑलराउंडर के रूप में खेलेंगे श्याम चकवा
ग्वालियर। शहर के प्रतिभाशाली दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी का Radiant World Para Cricket League 2026 के लिए चयन हुआ है। श्याम चकवा चेन्नई चार्जस टीम की ओर से ऑलराउंडर के रूप में मैदान में उतरेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 11 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा

श्याम चकवा हाल में ही भारतीय टीम का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
Radiant World Para Cricket League 2026 में भारत के खिलाड़ियों के साथ श्रीलंका, यूएई और नेपाल के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की भागीदारी वाली इस प्रतियोगिता श्याम चकवा भिंड के लिए गौरव की बात है।
श्याम चकवा के क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाने में उनके कोच सूरज मनकेले का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन में श्याम चकवा ने निरंतर मेहनत करते हुए अपने खेल को निखारा और विभिन्न स्तरों पर अपनी प्रतिभा साबित की।
अब Radiant World Para Cricket League 2026 में श्याम चकवा के प्रदर्शन पर भिंड के खेलप्रेमियों की नजर रहेगी। उनके चयन पर परिवार, मित्रों और खेल जगत से जुड़े लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें प्रतियोगिता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।





























