पूर्वी मध्यप्रदेश की उपेक्षा पर विवेक तन्खा का सवाल, बोले- अगला चुनाव क्षेत्र के भविष्य का जनमत संग्रह बने

0
36

Vivek Tankha questions the neglect of eastern Madhya Pradesh, saying the next election should be a referendum on the region’s future.

जबलपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने पूर्वी मध्यप्रदेश के विकास के मुद्दे को उठाते हुए कहा है कि आगामी चुनाव पूर्वी मध्यप्रदेश के भविष्य का फैसला करने वाला होना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो प्रदेश का यह क्षेत्र विकास की दौड़ में पीछे रह जाएगा और यहां के शहर दूसरे दर्जे के शहर बनकर रह जाएंगे।

विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि पूर्वी मध्यप्रदेश के लोगों को लंबे समय से उपेक्षा का सामना करना पड़ा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के गठन का उदाहरण देते हुए कहा कि रायपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने भी पुराने मध्यप्रदेश में इसी प्रकार की उपेक्षा महसूस की थी, लेकिन आज रायपुर ने उल्लेखनीय विकास किया है।

तन्खा के अनुसार, पूर्वी मध्यप्रदेश के विकास, आधारभूत संरचना, उद्योग और रोजगार के मुद्दों को चुनावी बहस के केंद्र में लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों को अपने भविष्य और विकास को ध्यान में रखकर निर्णय लेना होगा।

कांग्रेस नेता की इस टिप्पणी को आगामी चुनावों से पहले पूर्वी मध्यप्रदेश के विकास और क्षेत्रीय असंतुलन के मुद्दे को राजनीतिक विमर्श में प्रमुखता से उठाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, इस विषय पर अन्य राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।