Video of Vinod Kambli from an old-age home goes viral; fans get emotional.
- वृद्धाश्रम से सामने आया विनोद कांबली का वीडियो, बोले- ‘यहां घर जैसा महसूस होता है’
ठाणे। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज विनोद कांबली का ठाणे स्थित एक एल्डरली केयर सेंटर से सामने आया नया वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में कांबली ‘निदान सेंटर फॉर एल्डरली केयर’ में नजर आ रहे हैं। उन्हें इस स्थिति में देखकर उनके फैंस और शुभचिंतक भावुक होने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित भी दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में विनोद कांबली सेंटर में मिल रही सुविधाओं, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की तारीफ करते नजर आते हैं। उन्होंने वहां मिलने वाले सम्मान और अपनापन का भी जिक्र किया। कांबली ने कहा कि उन्हें यहां ऐसा महसूस नहीं होता कि वह अपने घर पर नहीं हैं और उन्हें बहुत प्यार मिल रहा है।
कांबली पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को लेकर चर्चा में रहे हैं। ऐसे में वृद्धाश्रम से सामने आए इस वीडियो ने उनके प्रशंसकों का ध्यान खींचा है। हालांकि, वीडियो में कांबली स्वयं अपने शुभचिंतकों को आश्वस्त करते नजर आ रहे हैं कि सेंटर में उनकी अच्छी देखभाल हो रही है।
क्रिकेट के मैदान पर अपनी शानदार बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले विनोद कांबली के इस वीडियो पर उनके प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ रहने और बेहतर भविष्य की कामना कर रहे हैं।




























