भोपाल, 17 दिसंबर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी 19 दिसंबर को अपराह्न 3:00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे। पटवारी उस दिन सुबह 9:00 बजे इंदौर से कार द्वारा उज्जैन पहुंचेंगे और वहां भगवान महाकाल के दर्शन एवं पूजा अर्चन कर महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। श्री पटवारी 11:00 बजे उज्जैन से प्रस्थान कर 11:30 बजे देवास पहुंचेंगे जहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत–सत्कार किया जाएगा। पटवारी 12:30 बजे देवास से प्रस्थान कर सोनकच्छ, आष्टा, सीहोर बायपास मार्ग से होते हुए दोपहर 2.00 बैरागढ़ पहुंचेंगे। पटवारी बैरागढ़ से रैली के रूप में इमामी गेट, बुधवारा, लिली टॉकीज चौराहा, रोशन पुरा, लिंक रोड होते हुए अपराह्न 3.00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे। जहां वरिष्ठ नेताओं एवं कांग्रेसजनों की उपस्थिति में पदभार ग्रहण करेंगे। स्वागत रैली में मप्र विधानसभा में नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे भी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने दी
Home Uncategorized मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मंगलवार, 19...
मध्य प्रदेश
रिश्वत की शिकायत पर कृषि मंत्रालय के अधिकारी पर एक्शन, अनुराग तत्काल प्रभाव से...
Action taken against Agriculture Ministry official on bribery complaint, Anurag suspended with immediate effect
सीहोर में वेयरहाउस...
गुना में कुनो उद्गम स्थल कंजा पर सिंधिया ने कार्यकर्ताओं के साथ की ‘टिफिन...
Scindia held a ‘tiffin meeting’ with party workers at Kanja—the source of the Kuno River—in Guna, and engaged in a cordial dialogue.
जनता ने रखी सड़क की मांग, सिंधिया ने मंच से ही कर दिया 3...
The public demanded a road, Scindia announced Rs 3 crore from the stage itself.
गुलाबगंज से कैंट...
स्मृति शेष: श्रीनिवास तिवारी ,एक आम आदमी का जननायक बन जाना..!
स्मृति शेष: श्रीनिवास तिवारीएक आम आदमी काजननायक बन जाना..!-जयराम शुक्ल
श्रीनिवास तिवारी रीवा से लेकर भोपाल दिल्ली तक यथार्थ...
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप, उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य संचालनालय के आदेश के...
Allegations of fraud in the Ayushman Yojana scheme, despite orders from the Deputy Chief Minister and the Health Directorate, no action has...






























