भोपाल, 17 दिसंबर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी 19 दिसंबर को अपराह्न 3:00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे। पटवारी उस दिन सुबह 9:00 बजे इंदौर से कार द्वारा उज्जैन पहुंचेंगे और वहां भगवान महाकाल के दर्शन एवं पूजा अर्चन कर महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। श्री पटवारी 11:00 बजे उज्जैन से प्रस्थान कर 11:30 बजे देवास पहुंचेंगे जहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत–सत्कार किया जाएगा। पटवारी 12:30 बजे देवास से प्रस्थान कर सोनकच्छ, आष्टा, सीहोर बायपास मार्ग से होते हुए दोपहर 2.00 बैरागढ़ पहुंचेंगे। पटवारी बैरागढ़ से रैली के रूप में इमामी गेट, बुधवारा, लिली टॉकीज चौराहा, रोशन पुरा, लिंक रोड होते हुए अपराह्न 3.00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे। जहां वरिष्ठ नेताओं एवं कांग्रेसजनों की उपस्थिति में पदभार ग्रहण करेंगे। स्वागत रैली में मप्र विधानसभा में नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे भी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने दी
Home Uncategorized मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मंगलवार, 19...
मध्य प्रदेश
मुरैना में पदस्थ महिला नायब तहसीलदार ने गार्ड को थप्पड़, डंडे से पीटा
Naib Tehsildar Jyoti Lakshakar: मध्यप्रदेश के मुरैना में पदस्थ महिला नायब तहसीलदार ज्योति लाक्षाकार पर एक बिल्डिंग के सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट करने...
कलेक्टर के नवाचारों की प्रदर्शनी गुना का धनिया, गुलाब और थाई पिंक अमरूद बने...
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर गुना में हुआ भव्य आयोजन
विधायक पन्नालाल शाक्य ने प्रशासन की अतिक्रमण मुहिम की तारीफ की
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जनप्रतिनिधियों की...
मोतियाबिंद के ऑपरेशन में लापरवाही, डॉ राकेश गुप्ता 1 लाख क्षतिपूर्ति अदा करें
ग्वालियर। एडवोकेट मनोज उपाध्याय द्वारा मामले में पैरवी की गई एवं जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि चतुर्भुज गुप्ता आयु 77 वर्ष निवासी सरस्वती...
भाजपा: टीम के गठन में गाइडलाइन पर अडिग नहीं रह पाए हेमंत
दिनेश निगम ‘त्यागी’
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा लगभग सवा तीन माह बाद घोषित प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर ‘कहीं खुशी-कहीं गम’ के हालात हैं।...
मेधावी युवाओं से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया प्रेरक संवाद
Union Minister Jyotiraditya Scindia had a motivational dialogue with meritorious youth
होनहार युवा जिले के भविष्य को...






























