उपज की कम बोली से मायूस किसानों के खिल उठे चेहरे।
आरोन कृषि मंडी में अचानक पहुंचे थे कलेक्टर।
गुना। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल अचानक से आरोन कृषि उपज मंडी जा पहुंचे।जहां उन्होंने मंडी में चल रही खरीदी बिक्री का निरीक्षण किया।वहीं किसानों से फसलों के भाव और बिक्री की प्रक्रिया की जानकारी ली। जब कलेक्टर ने एक किसान से पूछा — “कितना भाव जाएगा?”, किसान ने कहा — “लगभग 1600 और इतना कम दाम लगने की उम्मीद लगाए बैठे किसानों के उस वक्त चेहरे खिल गए जब कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने किसान की उपज को लेकर जैसे ही मुंह से बोली निकाली तो फिर दाम ऊंचाई की और पहुंचते हुए मक्का का भाव 2300 तक पहुँच गया।जिससे किसान के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी। इस तरह कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के मुंह से निकली बोली किसानों के लिए लाभ दायक साबित हुई। कलेक्टर कन्याल के आगमन से मंडी में उत्साह का माहौल रहा। किसानों ने कहा कि प्रशासन की पारदर्शी व्यवस्था से उन्हें फसलों का उचित मूल्य मिल रहा है।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी आरोन महेश बमन्हा, उपसंचालक कृषि संजीव शर्मा ,मंडी सचिव मनोज शर्मा डब्बी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
आरोन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे कलेक्टर।
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने आरोन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान ड्रेसिंग रूम में एक बच्चे का माइनर फ्रैक्चर का इलाज चल रहा था, कलेक्टर ने बच्चे से बातचीत कर उसकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में पूछा और उसे हिम्मत दी। इसके बाद उन्होंने जनरल ओपीडी, पैथोलॉजी लैब, एक्स-रे कक्ष, दंत चिकित्सा कक्ष, एएनसी रूम सहित सभी सेगमेंट का निरीक्षण किया। एक्स-रे कक्ष में उन्होंने जानकारी ली कि प्रतिदिन औसतन कितने एक्स-रे किए जाते हैं।
कलेक्टर कन्याल ने मेडिकल स्टोर रूम में रखी दवाइयों के सैंपलों की एक्सपायरी डेट की जांच की और अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। लौटते समय एक व्यक्ति को गुटखा खाते हुए देखकर उन्होंने उसे गुटखा न खाने की शपथ दिलाई तथा गुटखा सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल प्रबंधक को निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर में गुटखा थूकते पाए जाने पर 500 का जुर्माना लगाया जाए।































