कलेक्टर के नवाचारों की प्रदर्शनी गुना का धनिया, गुलाब और थाई पिंक अमरूद बने आकर्षण का केंद्र

0
5

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर गुना में हुआ भव्य आयोजन
विधायक पन्नालाल शाक्य ने प्रशासन की अतिक्रमण मुहिम की तारीफ की
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ
गुना – मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय गुना में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें मसाले, लकड़ी से बने उत्पाद, दीपक, सुगंधित अगरबत्तियां, मेहंदी आदि की स्टॉलों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप में बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।वहीं कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के नवाचार में आधुनिकीकरण एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से “गुना की अनूठी पहचान” विषय पर लगाई गई प्रदर्शनी में जिले के प्रसिद्ध उत्पाद — गुना का धनिया, गुलाब और थाई पिंक अमरूद — प्रमुख रूप से प्रदर्शित किए गए, जिसने स्थानीय पहचान को नई ऊँचाई दी।यह प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम में विधायक पन्नालाल शाक्य ने मध्यप्रदेश की धरोहर और वैभव शाली परंपरा का जिक्र किया।इसके साथ ही कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, एसपी अंकित सोनी के कामकाज की तारीफ की।वहीं उन्होंने प्रशासन की अतिक्रमण को लेकर चलाई जा रही मुहिम की भी तारीफ की।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार, नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविन्द्र गुप्ता, उपाध्यक्ष धरम सोनी, पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव, राजेन्द्र सिंह सालूजा, सांसद प्रतिनिधि श्री हरिसिंह यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी, अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं उनके स्टाफ उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने कहा, “गुना अब गुलाबों के शहर के रूप में अपनी नई पहचान बना रहा है। यह हम सभी के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। सीएम हेल्पलाइन में गुना लगातार टॉप 5 जिलों में शामिल है। आने वाले समय में जिले के विकास का नया अध्याय प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि जिस जगह जहां शांति होती है, वहीं विकास अपार संभव है।”
नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा, “मध्य प्रदेश का गठन हमारे लिए गर्व का क्षण है। यह प्रदेश अपनी समृद्ध संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है।”

कार्यक्रम का वातावरण सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और देशभक्ति गीतों से गूंज उठा। स्थानीय कलाकारों और छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम की शुरुआत “मध्य प्रदेश गान” के सामूहिक गायन से हुई।इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।