लव मैरिज के विवाद को लेकर हिंसक हुई भीड़ का पुलिस पर जानलेवा हमला,एक पुलिस अधिकारी सहित 3 पुलिस कर्मी घायल

0
73

पुलिस आरक्षक को भीड़ ने बंदी भी बनाया, झोंक दीं आंखों में मिर्च

गुना – गुना जिले के बीनागंज क्षेत्र में लव मैरिज का विवाद पुलिस के लिए जानलेवा बन गया।यहां बीनागंज के मोहम्मदपुर गांव से लोधा समाज की युवती गांव के ही मीना समाज के लड़के के साथ भाग गायब हो गई थी।जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज होने के बाद पुलिस युवक और को पकड़ लाई यहां युवती ने 1 जनवरी को लव मैरिज करने की बात बताई और जिस लड़के के साथ वह गई थी, उसी के साथ रहने की इच्छा जताई।
जिसके बाद वह उसके परिजनों के साथ जाने तैयार नहीं हुई तो पुलिस ने उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया।
इसके बाद युवती के परिजनों ने पुलिस से युवती को उन्हें सौंपने की मांग करते हुए नेशनल हाईवे जाम करने चेतावनी दे डाली।
हाइवे जाम की जानकारी के बाद पहुंचीं पुलिस और भीड़ की बातचीत ने हिंसक रूप ले लिया। उग्र भीड़ ने एनएच-46 पर पुलिस पर हमला कर दिया।वहीं एक आरक्षक को बंधक बनाया और पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची झोंक दी। यही नहीं इस भीड़ ने लाठी-डंडों के साथ पुलिस पर पथराव भी कर दिया ।जिस में पुलिस के कई जवान घायल हुए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी अंकित सोनी ने बताया कि पुलिस पर जानलेवा हमले में एक एएसआई,प्रधान आरक्षक सहित 2 पुलिस आरक्षक घायल हुए हैं।हमला करने वालों को चिन्हित कर तलाशा जा रहा है।वहीं इन पर हत्या का प्रयास,बलवा सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।