कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने गरीब जरूरतमंदों को सर्दी से बचाने देर रात सड़क पर उतरकर बढ़ाए मदद के हाथ

0
32

गुना – गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने सर्दी के सितम के बीच इससे बचाव के लिए गरीबों जरूरतमंदों के लिए देर रात सड़क पर उतरकर मदद के हाथ बढ़ाते हुए इन्हें कम्बल गरम चादर वितरित किए हैं।
हम आपको बता दें कि कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने हमेशा जरूरतमंदों की दोनों हाथ खोलकर मदद की है।वह बीमार को इलाज के लिए भी राशि उपलब्ध कराते हैं।इसी के चलते देर रात्रि को कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने शहर में जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने हनुमान चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड, रैन बसेरा एवं जिला चिकित्सालय सहित विभिन्न स्थानों पर जाकर स्वयं कंबल वितरण किये एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कलेक्टर कन्याल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति असुविधा का शिकार न हो, इसके लिए सतत निगरानी रखते हुए आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जाए,उन्होंने आम नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों से भी अपील की है कि तेज सर्दी को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को कंबल एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर मानवीय संवेदनाओं के साथ जनहित में सहयोग प्रदान करें।
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल जरूरतमंदों की मदद के लिए सर्दी के मौसम में कम्बल वितरण करने मैदान में उतरे हों,इससे पहले भी वह गरीबों ,जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहे हैं।
इस दौरान एसडीएम गुना शिवानी पांडे, डिप्टी कलेक्टर मंजूषा खत्री,तहसीलदार जीएस बैरवा भी उपस्थित थे।